बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भगवान राम को काल्पनिक बताये जाने पर भड़के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा कोर्ट ने दिया राम मान्यता

भगवान राम को काल्पनिक बताये जाने पर भड़के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा कोर्ट ने दिया राम मान्यता

KATIHAR : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज कटिहार के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में हनुमान जयंती जुलूस पर कातिलाना हमले के बाद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा जहांगीरपुरी होकर जुलूस गुजरने के सवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में अगर रामनवमी, हनुमान जयंती का जुलूस किसी इलाके से गुजरने को लेकर इतना सवाल उठेगा तो यह सोचने वाली बात है। क्या यह जुलूस पाकिस्तान, बांग्लादेश में निकाला जा रहा है। 

उन्होंने अपने ही अंदाज में जबाब देते हुए कहा है अब तुष्टीकरण के नाम पर देश ऐसा हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। लोगों को आवास दिया जा रहा है। यह धर्म देखकर नहीं दिया जा रहा है। 

वहीँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा भगवान राम को काल्पनिक बताये जाने पर कहा की जिसका मानना हो माने। लेकिन भारत की सांस्कृतिक धरोहर और सनातन धर्म राम, कृष्ण और भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा की राम को लोग काल्पनिक मानते रह गए। लेकिन कोर्ट ने मान्यता दिया। लेकिन स्वतंत्र भारत में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। 


Suggested News