बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और अखिलेश पर साधा निशाना, कहा जिस दिन 400 पार होगा एनडीए, भारत बनेगा विश्वगुरु

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और अखिलेश पर साधा निशाना, कहा जिस दिन 400 पार होगा एनडीए, भारत बनेगा विश्वगुरु

BEGUSARAI : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव और अखिलेश यादव के द्वारा भाजपा के 400 सीट जीतने पर संविधान खत्म करने के आरोप के सवाल पर कहा कि आज नरेंद्र मोदी ने पूरे दुनिया में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाया है। जिस दिन 400 के पार होंगे। भारत विश्व गुरु बनेगा, यही नरेंद्र मोदी और देश का सपना है।

उन्होंने कहा की देश जितना मजबूत होगा उतना नरेंद्र मोदी मजबूत होंगे। उतना देश के बाहर दुनिया में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। लालू यादव और अखिलेश यादव की तरह नरेंद्र मोदी परिवारवादी नहीं है। , नरेंद्र मोदी राष्ट्रवादी हैं राष्ट्र के लिए जीते हैं राष्ट्र के लिए मरते हैं। 

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन को संघीय ढाचा के विरोध में बताने पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर ने जब संविधान बनाया था तो 62 तक देश के विपरीत ही काम हुआ था। वन इलेक्शन वन नेशन कांग्रेस यही कह रही है। कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है क्या बोलना है क्या नहीं बोलना है। देश के लिए सबसे उपयुक्त है वन नेशन वन इलेक्शन। कॉमन सिविल कोड एक देश है। एक कानून यह सब जरुरी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News