बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा देश को तोड़ने की हो रही है साजिश

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा देश को तोड़ने की हो रही है साजिश

BEGUSARAI : बेगूसराय के स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षियों पर एक साथ निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के अंदर बड़ी साजिश के तहत पाकिस्तान के इशारे पर देश को तोड़ने की साजिश चल रही है. 

इसे भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पटना साहिब पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, गुरुद्वारा के कैलेंडर का किया विमोचन

कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग को अगर हिम्मत है तो बोले रोहिंग्या और पाकिस्तानी घुसपैठियों को नागरिकता दे दी जाए. ये सब केवल वोट बैंक के तहत काम कर रहे हैं. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां और टुकड़े टुकड़े गैंग मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़े : बोधगया में स्थापित की गयी 15 फीट ऊँची भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बौद्ध विधि विधान से हुआ उद्घाटन

साथ ही सीएए और एनआरसी को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को बचाने के लिए विरोधियों के इशारे पर CAA और NRC को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष और टुकड़े टुकड़े गैंग इन मुद्दों पर न केवल देश में दहशत पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं बल्कि देश में 1947 की स्थिति को वापस लाना चाहते हैं. 

इसे भी पढ़े : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पटना साहिब पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, गुरुद्वारा के कैलेंडर का किया विमोचन

वहीं गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का प्रदेश होता है जो कह दिया कि सीएए के विरोध में बंगाल की झांकी दिल्ली के लालकिले पर नहीं जाएगी. ऐसा कहकर उन्होंने भारत माता का अपमान किया है. 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट 

Suggested News