बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज करेंगे नामांकन, बेगूसराय में एनडीए दिखाएगी शक्ति प्रदर्शन

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज करेंगे नामांकन, बेगूसराय में एनडीए दिखाएगी शक्ति प्रदर्शन

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के हृदय हिंदू सम्राट कहे जाने वाले फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह आज नामांकन करेंगे। करीब 11:30 बजे गिरिराज सिंह नामांकन करेंगे। नामांकन के बाद दोपहर के 1:00 में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान जीडी कॉलेज में हुंकार भरेंगे और अपने प्रत्याशी को आशीर्वाद देंगे। वहीं आज बेगूसराय में एनडीए अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई के अवधेश राय को टिकट दिया गया है।

गिरिराज सिंह और अवधेश राय के बीच मुकाबला 

गिरिराज सिंह और अवधेश राय के बीच सीधी टक्कर होगी। अवधेश राय ने बीते दिन ही नामांकन कराया लिया है। बेगूसराय में चौथे चरण में चुनाव होगा। वहीं बीते दिन से चौथे चरण के लिए नामांकन प्रकिया शुरू हो गई है। अवधेश कुमार राय के नामांकन के उपरान्त उनके पक्ष में पुलिस लाइन में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा में  बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, माले के दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव सहित अन्य बड़े नेता भी शामिल हुए। 

जीडी कालेज परिसर में होगी चुनावी सभा

वहीं गिरिराज सिंह के नामांकन के उपरान्त जीडी कालेज परिसर में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया है। सभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी समेत अन्य नेता भी शामिल होंगे।ॉ

आजदी के बाद कांग्रेस के कब्जे में थी सीट

मालूम हो कि, आजादी के बाद बेगूसराय सीट पर पहली बार साल 1952 में चुनाव हुआ और 1952 से 1962 तक लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट पर मथुरा प्रसाद मिश्र सांसद चुने गए। 1967 में इस सीट पर CPI ने कब्जा जमाया और योगेंद्र शर्मा सांसद बने। 1971 में फिर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और श्याम नंदन मिश्रा सांसद चुने गए। 1977 में भी सांसद श्याम नंदन मिश्रा ही बने लेकिन इस बार जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

कभी JDU, कभी RJD तो कभी कांग्रेस के खाते में रही सीट

1980 और 1984 में इस सीट पर कांग्रेस के कृष्णा शाही चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1989 में इस सीट पर जनता दल ने कब्जा जमाया और ललित विजय सिंह सांसद चुने गए। 1991 में एक बार फिर से कांग्रेस के कृष्णा साही सांसद चुने गए जबकि 1996 में निर्दलीय रामेंद्र कुमार को जीत मिली। 1998 में कांग्रेस के राजो सिंह चुनाव जीते तो 1999 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई और राजवंशी महतो सांसद बने। 2004 में यह सीट JDU के खाते में गई और राजीव रंजन सिंह सांसद चुने गए। 

तीसरी बार बेगूसराय लोकसभा सीट पर फहरेगा भगवा

2009 में भी यह सीट JDU के खाते में ही गई लेकिन इस बार मोनाजिर हसन सांसद बने जबकि 2014 में यह सीट पहली बार बीजेपी के खाते में गई और भोला सिंह सांसद चुने गए। आपको बता दें कि भोला सिंह के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई। इस सीट से बीजेपी के टिकट पर गिरिराज सिंह चुनाव लड़े थे। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से गिरिराज सिंह ने चुनाव जीती थी। वहीं अब देखना दिलचप्स होगा की इस बार फिर इस सीट पर भगवा रंग अपना परचम लहरा पाता है या नहीं। 

Suggested News