बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी सेतु के पश्चिमी लेन में आज से शुरु हुआ परिचालन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

गांधी सेतु के पश्चिमी लेन में आज से शुरु हुआ परिचालन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Patna : बिहारवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब उत्तर बिहार जाने के दौरान गांधी सेतु पर उन्हें जाम के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज से महात्मा गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरु हो जायेगा। 


गांधी सेतु के पुनरुद्धार होने के बाद आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुल का उद्घाटनकर दिया है। इसके साथ ही अब सेतु के दोनों लेनों पर वाहनों के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है।  


बता दें गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का कार्य तीन साल पहले जुलाई 2017 में शुरू हुआ था। हावड़ा ब्रिज की तर्ज पर डिजाइन किए गए इस पुल के पहले कंक्रीट से बने पाये की जगह अब सुपर स्ट्रक्चर पाया लगाया गया है। यह पाया पूरी तरह से लोहे और स्टील का बना है। वहीं इसी उम्र तकरीबन 100 साल बताई गई है। 

पटना सिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News