बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोईलवर-बक्सर फोरलेन का किया लोकार्पण, अब बिहार से दिल्ली जाना होगा और आसान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोईलवर-बक्सर फोरलेन का किया लोकार्पण, अब बिहार से दिल्ली जाना होगा और आसान

पटना. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज 3,390 करोड़ रुपए की लागत से बने कोईलवर-बक्सर फोरलेन का लोकार्पण किया। इससे अब बिहार से दिल्ली जाना और आसान होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ने सासाराम में सोन नदी पर पुल का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि NH-922 पर 1662 करोड़ रुपए की लागत से बने 44 किमी 4-लेन कोईलवर से भोजपुर खंड और NH-922 पर 1728 करोड़ रुपये की लागत से बने 48 किमी 4-लेन भोजपुर से बक्सर खंड के बन जाने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से संपर्क सुगम हो जाएगा। इससे बिहार से लखनऊ के रास्ते दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा। दिल्ली पहुंचने का समय 15 घंटे से घटकर 10 घंटे हो जाएगा। यह मार्ग क्षेत्रवासियों को आरा में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाएगा। कृषि उपजों की नए बाजार तक पहुंच आसान होगी।

उन्होंने कहा कि गंगा पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुविधाजनक होगा। 37 अंडरपास से पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही आसान होगी। 5 बड़े पुल और 13 लघु पुलों से हल्के एवं भारी वाहनों का परिवहन सुगम होगा।

Suggested News