बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोन नदी पर नए पुल का शिलान्यास, कहा बिहार में बनाई जाएगी कई एक्सप्रेसवे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोन नदी पर नए पुल का शिलान्यास, कहा बिहार में बनाई जाएगी कई एक्सप्रेसवे

SASARAM : बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के ऊपर 2 किलोमीटर लंबे पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार में आने वाले कुछ सालों में कई एक्सप्रेस वे बनेगी। साथ ही कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। कोलकाता- वाराणसी सड़क मार्ग के अलावे पटना-सासाराम ग्रीन-फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। जिससे पटना से सासाराम की दूरी महज 118 किलोमीटर रह जाएगी। यह सड़क पूरी तरह से नई होगी और जमीन खरीद कर बनाई जाएगी। 


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो भी प्रपोजल लेकर आएंगे, सड़क संबंधी तमाम योजनाओं को उनका कार्यालय द्रुत गति से पास कर देगा। बिहार के चौमुखी विकास आवागमन के साधन बढ़ने से संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वन विभाग की स्वीकृति मिल जाए तो रोहतास से झारखंड के गढ़वा जाने वाली इस पुल को जोड़ते हुए बनाने वाले सड़क को वे फोरलेन कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए तेजस्वी यादव से आगे बढ़कर काम करने की बात कही। 

वहीं दूसरी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केंद्र के तमाम मंत्री नितिन गडकरी की तरह काम करने वाले हो जाएं, तो विकास तेजी से होगा। बिहार ढांचागत विकास में आगे बढ़ रहा है तथा तेजी से विकास करने वालों में बिहार तीसरे नंबर पर हैं। तेजस्वी यादव ने नितिन गडकरी के सामने फिर से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की बात की।  कहां की देश के अन्य प्रांतों के विकास की रफ्तार से बिहार को रफ्तार में लाने के लिए विशेष सहायता की आवश्यकता है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि वह नितिन गडकरी के कार्यशैली से प्रभावित हैं तथा उनसे बहुत कुछ सीखते रहें हैं। 

बता दें कि 210 करोड़ की लागत से बिहार तथा झारखंड के बीच सोन नदी पर पुल बनाने जा रहा है। जिसका आज शिलान्यास हुआ। इस शिलान्यास कार्य में स्थानीय भाजपा विधायक छेदी पासवान के अलावे पलामू के सांसद बीडी राम,बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी, मुरारी प्रसाद गौतम अनीता देवी तथा जामा खान भी मौजूद रहे। साथ ही विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि उपस्थित हुए।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News