बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेगूसराय में एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के लिए मांगे वोट, कहा जीते तो फिर से बनेंगे मंत्री

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेगूसराय में एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के लिए मांगे वोट, कहा जीते तो फिर से बनेंगे मंत्री

BEGUSARAI : बेगूसराय में चौमुखी विकास होगा। जिस तरह जनता को गुमराह किया जा रहा है कि शामहो पुल नहीं बनेगा। उसे मैं विश्वास दिलाता हूं की नई सरकार के गठन होते ही एक महीने के अंदर काम शुरू हो जाएगा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मटिहानी  स्थित उच्च विद्यालय में आयोजित सभा में कहीं।

आगे उन्होंने कहा कि विकास का कार्य मोदी नहीं, ना ही मैं कर रहा हूँ। बल्कि जनता के द्वारा चुनी गई सरकार कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि जनता गिरिराज सिंह को चुनेगी। तभी तो यह मंत्री बनेंगे और जब यह मंत्री बनेंगे तो बेगूसराय की फिर से विकास की गंगा बहेगी। चाहे वह सिक्स लेन पुल  की बात हो या पुल और पुलिया की बात हो। गडकरी का दरबार खुला हुआ है। विकास के लिए जो भी हो सके मैं करूंगा।

वहीं उन्होंने इथेनॉल को लेकर किसानों को भी आगे बढ़कर सामने आने को कहा कि आप लोगों की भी कमाई बढ़ेगी। केंद्र की सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है। आज केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है तभी तो मैं मंत्री हूं। और गिरिराज जी भी मंत्री हैं। इसलिए गिरिराज सिंह को लाखों वोटो से जीत कर भेजें। यह पुनः मंत्री भी बनेंगे। बिहार में 4000 करोड रुपए से बिहार में गंगा नदी पर  सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। वही एलिवेटेड रोड के लिए भी मैंने राशि मुहैया करवाई है। आज डबल इंजन की सरकार है तभी तो बिहार के विकास हो रही है।

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बेगूसराय के विकास में कोई कमी नहीं की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह प्रत्याशी गिरिराज सिंह, विधान परिषद सदस्य सर्वेश सिंह, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, नगर विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय, लोजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, अदालोसपा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, सुमित सन्नी, मीडिया प्रभारी शुभम कुमार समेत कई नेता उपस्थित थे। वहीं मंच का संचालन पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार ने किया। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News