बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रघुवंश बाबू के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जताया गहरा शोक, कहा-बिहार एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति

रघुवंश बाबू के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जताया गहरा शोक, कहा-बिहार एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति

Patna ; केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि बिहार एवं देश के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। 

अश्विनी चौबे ने कहा है कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता थे। गरीबों के हित की राजनीति आजीवन करते रहे। उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास की चिंता हमेशा की। एक प्रखर नेता के रूप में जाने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह  वे देशभर में लोकप्रिय थे।   

उन्होंने कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को साहस प्रदान करें।

बता दें पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली मे  निधन हो गया है. रघुवंश प्रसाद फेफड़े में संक्रमण को लेकर दिल्ली एम्स में भर्ती थे. लेकिन हालत खराब होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था. रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 4 अगस्त से ही दिल्ली के एम्स में इलाजरत थे और वह पिछले 4 दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहे थे.

Suggested News