बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन के निधन पर जताया शोक

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन.शेषन के निधन पर जताया शोक

NEWS4NATION DESK : पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषण का रविवार की देर रात चेन्नई में निधन हो गया। 86 वर्षीय शेषन पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। 

शेषण के निधन पर बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शोक संवेदना प्रकट की है। 

नित्यानंद राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री टीएन शेषन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने भारतीय चुनाव व्यवस्था में शुचिता और पारदर्शिता लाने का काम किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें व परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। #TNSeshan"

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीएन शेषन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, टीएन शेषन एक उत्कृष्ट सिविल सेवक थे। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ भारत की सेवा की। चुनावी सुधारों के प्रति उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक सहभागी बनाया है। उनके निधन का दुख है। ओम शांति।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News