बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का भतीजे चिराग को लेकर छलका दर्द, कहा दल ही नहीं दिल भी टूट गया

केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का भतीजे चिराग को लेकर छलका दर्द, कहा दल ही नहीं दिल भी टूट गया

VAISHALI : जिले के हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे पर हमला बोला है। भतीजे चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि दल तो टूटा ही दिल भी टूट गया और जब दिल टूटता है तो वह फिर नहीं जुड़ता है। चिराग से सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष से क्यों हटाया गया।


अपना दर्द बताते हुए उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान के जीते जी कभी तीनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं हुआ।  लेकिन उनके नहीं रहने पर भतीजे ने दिल तोड़ दिया। भतीजे चिराग पासवान को हाजीपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह आए या उनकी मां चुनाव लड़े मैं तो एनडीए का उम्मीदवार हूं। देखते है चिराग किस दल से आते है।  लेकिन किसी भी दल से आए जनता फैसला करेगी।

हाजीपुर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले चिराग पासवान द्वारा स्थापित किए गए रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  उसके बाद सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामविलास पासवान को अपमानित करने का आरोप चिराग पासवान पर लगा दिया। 

उन्होंने कहा की तीन जगहों पर रामविलास पासवान की प्रतिमा आनन फानन में लगा दिया गया।  लेकिन कहीं शेड नहीं है तो कहीं प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।उन्होंने ऐलान करते हुए कहा की हाजीपुर में लगे प्रतिमा के ऊपर शेड लगवाने में जितना पैसा लगेगा।  वह अपने वेतन से देंगे और प्रतिमा पर शेड लगवाया जाएगा।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News