बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनाथ सिंह बोले- मोदी के दामन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, कांग्रेस के मंत्रियों ने तो खाई जेल तक की हवा

राजनाथ सिंह बोले- मोदी के दामन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, कांग्रेस के मंत्रियों ने तो खाई जेल तक की हवा

JAMUI/PATNA : बिहार में पहले चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को बिहार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नवादा और जमुई में जनसभा को संबोधित किया। नवादा में उन्होंने लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह के समर्थन में सभा की। इसके पहले उन्होंने लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान के समर्थन में जमुई में चुनावी सभा की तथा वहां भी राहुल गांधी पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनेंगे।पीएम मोदी के दामन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है। उन्होंने एनडीए को जीताकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की जनता से अपील की।

 जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगर केन्द्र सरकार चलती रही तो 2030 तक भारत दुनिया के तीन शक्तिशाली देशों में एक होगा। चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश हो गया है, जिसके पास अंतरिक्ष में सेटेलाइट को मार गिराने की क्षमता है। 

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया तो सेना के पराक्रम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। उसी तरह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर भी कोई अंगुली नहीं उठा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए उनके घोषणा पत्र को फर्जी करार दिया और जनता से सवाल किया कि गरीबों को ये 72 हजार रुपये कैसे देंगे? 

पुलवामा हमले के बाद सेना के पराक्रम की चर्चा करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया, जबकि 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने चुप्पी साध ली थी। अब यही लोग सेना के पराक्रम पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस पर बरसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्धवीर लाशें नहीं गिना करते, बल्कि गिद्धवीर लाशें गिना करते हैं।

Suggested News