बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बेतिया में हुआ भव्य स्वागत, कहा पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्त्ता

केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का बेतिया में हुआ भव्य स्वागत, कहा पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्त्ता

BETTIAH : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लौरिया प्रखंड के सिसई पंचायत निवासी  दिगवंत इन्द्रशन बिंद के परिजनों से मिलने आज बेतिया पहुंचे। आरसीपी सिंह के स्वागत हेतु लौरिया में करीब एक दर्जन जगहों पर तोरण द्वार लगाए गए थे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह सिसवनीया पंचायत के मुखिया कन्हैया कुशवाहा ने दिगवंत इन्द्रशन बिंद के निवास स्थान सिसई मोड़ के पास फूल माला व शॉल ओढ़ाकर केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। 

इस मौके पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा की कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। इन्द्रशन बिंद समता पार्टी के समय से ही प्रखंड अध्यक्ष के रूप में एक सक्रिय कार्यकर्त्ता के रूप में जाने जाते थे। जदयू नेता सह इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने बताया कि पार्टी ने अपने पुराने साथी को खोया है। यह बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा की स्वर्गीय बिंद का पार्टी में अमूल्य योगदान रहा है। वे हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे रहते थे।

सिंह ने यह भी बताया की दल के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने बेतिया आया हूं। दल को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती बनाए रखने के लिए आह्वान किया। साथ ही मंत्री आरसीपी सिंह ने दिगवंत इन्द्रशन बिंद के परिजनों से हर संभव सहयोग करने की बात कही।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Suggested News