बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री RCP सिंह बने रहेंगे JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष! उमेश कुशवाहा बोले- जेडीयू में अध्यक्ष पद का कोई वैकेंसी नहीं...3 सालों तक पद पर रहेंगे

केंद्रीय मंत्री RCP सिंह बने रहेंगे JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष! उमेश कुशवाहा बोले- जेडीयू में अध्यक्ष पद का कोई वैकेंसी नहीं...3 सालों तक पद पर रहेंगे

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बन गये। वे मोदी कैबिनेट में इस्पात मंत्री बनाये गए हैं। आज आरसीपी सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। इधऱ आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चर्चा है कि एक नेता-एक पद के सिद्धांत के आधार पर वे अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे। इन चर्चाओं के बीच आरसीपी सिंह की कोर टीम के सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।

RCP सिंह बने रहेंगे JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि RCP सिंह ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 3 सालों तक के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हमारे यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कोई वेकैंसी नहीं है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी ने कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में संख्या और विभाग की डिमांड नही की। 

उपेन्द्र कुशवाहा को अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा

बता दें, केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह के शामिल होने की स्थिति में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा तेज थी। लेकिन अब आरसीपी सिंह खेमे के नेता व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि आरसीपी सिंह ही अगले तीन सालों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे,कोई बदलाव नहीं होने वाला। हमारे दल में अध्यक्ष पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं। 

Suggested News