बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विमान हादसे का शिकार होने से बचे केंद्रीय मंत्री : 6000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन में आई खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

विमान हादसे का शिकार होने से बचे केंद्रीय मंत्री : 6000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन में आई खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

NEW DELHI : रविवार का दिन स्पाइसजेट एयरलाइंस के लिए बेहद बुरा था। जहां पटना में विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही उसके इंजन में आग लग गई। वहीं इस घटना के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली में भी स्पाइस जेट के विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ गई और उसकी दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और क्रू मेंबर सहित 82 यात्री मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह स्पाइस जेट की एसजी 2962 ने आइजीआइ एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी। इसी विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सवार थे। उन्हें जबलपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। इसके बाद में केंद्रीय मंत्री सहित अन्य यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की गई। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के बारे में स्पाइस जेट की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

6000 फीट की ऊंचाई पर था विमान, जब आई खराबी

उड़ान भरने के बाद पायलट ने देखा कि विमान की ऊंचाई बढ़ने के बाद केबिन प्रेशर नहीं बढ़ रहा है। विमान को छह हजार फुट की ऊंचाई पर ले जाया गया लेकिन प्रेशर मानक के अनुरूप नहीं बन रहा था। उड़ान भरने के करीब 45 मिनट बाद पायलट ने आइजीआइ के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी देने के बाद विमान की लैंडिंग की अनुमति मांगी।

इस दौरान एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ी के साथ ही अन्य बचाव के साधन की व्यवस्था कर ली गई थी। इसके बाद पायलट ने विमान को वापस दिल्ली लौटाने का फैसला किया. पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई अच्छी बात यह रही कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो गई। किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई। इस बात की जानकारी खुद स्पाइसजेट एयरलाइंस के आधिकारिक प्रवक्ता ने दी है।

बता दें कि इससे पहले रविवार को ही पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट के इंजन में आग लग गई थी। इसकेबाद आननफानन में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 185 यात्री सवार थे। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।

विमान में आग लगने की घटना को लेकर एयरलाइंस ने सफाई दी है कि पक्षी के टकराने के बाद विमान का एक इंजन बंद हो गया था और उससे धुआं निकलने लगा था।


Suggested News