बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला थाना की अनोखी पहल... महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव मिटाने के लिए किया जागरूक

महिला थाना की अनोखी पहल... महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव मिटाने के लिए किया जागरूक

गया. महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव को मिटाने के मकसद से गया में महिला थाना की ओर से जागरूकता अभियान की पहल की गई. इस अवसर पर गया जिला की महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज का निर्माण करती है. हम अपने समाज को हिंसा मुक्त बनाए. इस अभियान के तहत गया ज़िला में महिला थाना के द्वारा गया शहर के सड़क पर सुबह सुबह अपनी पूरी बटालियन के साथ महिला थानाध्यक्ष परेड करती नजर आई. 

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव के रोकथाम हेतु वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और समग्र सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु महिला थाना के सौजन्य से एक रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में वन स्टॉप सेंटर की पदाधिकारी आरती कुमारी भी मौजूद थी. 

इस दौरान महिला थाना अध्यक्ष के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विधियों की कानून की जानकारी दी गई एवं कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं को अपने विरोध हो रहे अपराधों से निपटने के लिए कंप्लीट आदि का भी वितरण किया गया. इसके अलावा बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से सड़क पर एक रैली निकाली गई जिसमें महिलाओं को देने वाली सहायता संस्थानों जैसे महिला हेल्प डेस्क 112 नंबर 1098 का प्रचार-प्रसार भी किया गया. 

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष महिला थाना रवि रंजना कुमारी द्वारा महिलाओं का कार्य स्थल पर हो रहे यौन उत्पीड़न से संबंधित हिंसा के संबंध में जागरूक किया गया. थानाध्यक्ष महिला थाना रवि रंजना के द्वारा बताया गया कि इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को घर एवं कार्यस्थल दोनों जगहों पर सुरक्षा मिले क्योंकि एक एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज को जन्म देती है.


Suggested News