बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर कटिहार के युवाओं की अनोखी पहल, गरीब बच्चों को रेस्टोरेंट में ले जाकर खिलाया खाना

आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर कटिहार के युवाओं की अनोखी पहल, गरीब बच्चों को रेस्टोरेंट में ले जाकर खिलाया खाना

KATIHAR : देशभर में आज आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव को लोग खास अंदाज में मना रहे हैं। कहीं तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है तो बाइक पर सवार होकर युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कहीं जगहों पर भारत माता की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली जा रही है। 

इसी कड़ी में आज कटिहार के राइडर क्लब ने भी आज अनोखे अंदाज में आज़ादी का 75 वां साल सेलिब्रेट किया है। राइडर क्लब ने वैसे बच्चों को रेस्टोरेंट में लाकर खाना खिलाया और उनके साथ अमृत महोत्सव की खुशियाँ बाँटी। जिनके लिए आमतौर पर रेस्टोरेंट्स में खाना सपना होता है। बेहद गरीब परिवार से आने वाले बच्चों को शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में लाकर जिलेबी और अन्य भोजन परोस कर शहर के युवाओं ने कटिहार में अनोखे ढंग से स्वतंत्रता दिवस की खुशी को सेलिब्रेट किया। समाज के बेहद कमजोर वर्ग से आने वाले यह बच्चे भी रेस्टोरेंट में इस तरह से स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट कर बेहद खुश हुए।

वहीँ आरा में फूड इंडिया के तरफ से एक सो ग्यारह मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो शहर के रमना मैदान, जज कोठी मोड, शहीद भवन मोड होते हुए शहर के सभी इलाको मे भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा मे सबसे खास बात यह थी की तिरंगा यात्रा के साथ साथ भारंत माता की प्रतिमा भी चल रही थी जो हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी भाई भाई की संदेश दे रही थी।

इस तिरंगा यात्रा मे हज़ारों छात्र छात्राएं और लोग साथ चल रहे थे। मानो पूरा शहर भारत माता की जय और बंदे मातरम की जय घोष से गूंज रहा था। स्वतंत्रता दिवश के अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम पहला और एक मिसाल था।

कटिहार से श्याम और आरा से रविंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News