बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक विवाह ऐसा भी, बगैर पुरोहित अर्जक पद्धति से हुई शादी

एक विवाह ऐसा भी, बगैर पुरोहित अर्जक पद्धति से हुई शादी

Navada: जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव में सूर्यदेव प्रसाद की पुत्री स्वीटी कुमारी की शादी गया जिले के कन्हैया बिगहा निवासी अशोक कुमार के पुत्र अंबुज कुमार के साथ बगैर पुरोहित और मंत्रोच्चार के अर्जक पद्धति से संपन्न हुई। इस इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने वर वधु को एक सादे समारोह में सत्यनिष्ठा के साथ शपथ कराया और दोनों को शपथ पत्र का प्रमाण पत्र भी दिया। 

पथिक ने बताया कि शादी लिखंत पढंत के आधार‌ पर फूल माला से करायी‌ जाती है। जो विशुद्ध वैज्ञानिक और संविधान पर आधारित ‌है। इस शादी की विशेषता है- कम खर्च, कम परेशानी और कम समय. इस कारण यह रीति-रिवाज काफी लोकप्रिय हुआ है। दर्जनों अर्जकों ने वर वधु‌ को मंगलकामना व्यक्त की.

इस‌ अवसर पर‌ बालेश्वर प्रसाद ने जहां‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों और‌ अंधविश्वास‌ को नकार कर अर्जक संघ की रीति रिवाज को अपनाने पर बल ‌दिया।वहीं प्रसिद्ध जादूगर स्वर्गीय‌ सियाराम महतो ने अपने जादू‌ के माध्यम से‌ मंत्र,‌ओझा,‌ डायन, स्वर्ग-नरक‌‌, श्राप, वरदान, बैतरनी आदि‌ को काल्पनिक‌ करार देते हुए. वैज्ञानिक सोच पर आधारित समाज में क्रांति‌लाने और‌ मानववादी व्यवस्था ‌लाने पर बल दिया। इस समारोह‌ में वर वधु‌के पक्ष के अलावा आसपास के सैंकड़ों लोग‌‌ पूरे समारोह में उपस्थित रहे।


Suggested News