बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में अज्ञात अपराधियों ने की युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर में अज्ञात अपराधियों ने की युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पिलदौरी वार्ड 14 के पारा बहियार के खेत मे देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एक 22 वर्षीय युवक की तेज धारदार  हथियार से निर्मम हत्या का मामला प्रकाश मे आया हैं। वहीं इस घटना को जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दिया।


जिसके बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष लाल बहादुर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। साथ ही शव की शिनाख्त करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक की पहचान मो गुल्लो पिता मो.जाकिर घर कलाली गली वार्ड 12 के रूप में की।

जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की। उधर थानाध्यक्ष ने इस घटना की जानकारी डीएसपी डॉ गौरव कुमार एवं डॉग स्क्वायड को दी। 

तत्काल डीएसपी डॉ गौरव कुमार और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुँची और घटना की तहकीकात कर रही हैं। हालाँकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है की युवक की हत्या किस वजह से की गयी है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News