बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर हुई मौत, माँ-बेटी गंभीर रूप से जख्मी

नवादा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर हुई मौत, माँ-बेटी गंभीर रूप से जख्मी

NAWADA : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के निकट तेज रफ्तार फोर व्हीलर अज्ञात गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही पिता और पुत्र की मौत हो गयी। वहीँ मृतक की पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जिसे इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


मृतक के परिजनों ने बताया है कि रविवार को पूर्णिमा का दिन था। स्नान करने को लेकर एक ही मोटरसाइकिल पर 4 लोग सवार होकर राजगीर गए थे। स्नान करके लौट रहे थे। उसी दौरान दरियापुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। 

हिसुआ थाना क्षेत्र के रहनेवाले अशोक यादव और 8 वर्षीय बेटा निशांत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही पत्नी बबीता देवी व 6 वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी की हालत गंभीर है। जिसे पावापुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गया हिसुआ पथ को जाम कर जमकर नारेबाजी किया। 

घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर एक घंटा के बाद जाम को हटावाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज भेज दिया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News