बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बेखौफ अपराधियो का तांडव, स्टेशन मास्टर को घर से बुलाकर मारी गोली

सिवान में बेखौफ अपराधियो का तांडव, स्टेशन मास्टर को घर से बुलाकर मारी गोली

SIWAN : जिले में बेखौफ अपराधियों ने बीती रात जमकर तांडव मचाया। बेखौफ अपराधियों ने दरौधा  रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को घर से बुलाकर गोली मार दी। घायल स्टेशन मास्ट को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीते शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे जिले के गौतमबुद्ध नगर थाना क्षेत्र के नाथनपुरा गांव स्थित दरौधा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार सिंह के घर बाइक सवार दो लोग पहुंचे। उस वक्त मनोज कुमार सिंह अपने घर पर ही थे। अपराधियों ने उन्हें आवाज दी और वे जैसे ही घर से निकले उन्हें गोली मार दी। 

घटना में गंभीर रुप से घायल मनोज को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

मनोज के परिजनों ने बताया कि दोनो अपराधी अपाची बाइक से आए थे। घटना को अंजाम देकर दोनो फरार हो गए। 

घटना को लेकर मनोज के परिजनों द्वारा जीबी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है। 

 

 

Suggested News