बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया के मेडिटेशन सेंटर में बच्चों से अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी बौद्ध भिक्षु समेत 3 गिरफ्तार

बोधगया के मेडिटेशन सेंटर में बच्चों से अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी बौद्ध भिक्षु समेत 3 गिरफ्तार

GAYA :  प्रदेश में बालिका गृह, बालगृह और सेल्टर होम में बच्चे-बच्चियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह और पटना स्थित आसरा हाउस और आरा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गया जिले के बोधगया से एक नया मामला सामने आया है। 

बताया जा रहा है कि मस्तपुरा स्थित प्रज्ना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में बौद्ध धर्म की शिक्षा ले रहे लामाओं के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप सेंटर के संचालक भंते सुजॉय उर्फ संघप्रिय भंते पर है। इस मामले को लोकर संचालक संघप्रिये भंते समेत तीन कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

बौद्धधर्म की शिक्षा ले रहे थे 29 बाल लामा

प्रज्ञा ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर में 29 बाल लामा शिक्षा ले रहे थे। इनकी उम्र 7 वर्ष से 13 वर्ष के बीच है। इनमे ज्यादातर बच्चे असम के कारबिएनलौंग जिले के रहने वाले हैं। कुछ त्रिपुरा के भी बताए जाते हैं। बच्चों के अनुसार सेंटर का संचालक सुजाय उर्फ संघप्रिय भंते उनका शारीरिक शोषण करता था। बच्चों को कोलकाता ले जाकर भी शारीरिक शोषण कराया जाता था।

परिजन पहुंचे तो हुआ मामले का खुलासा
 
मुंबई के एक लामा से सूचना मिलने के बाद बच्चों के परिजन असम से बोधगया पहुंचे। मेडिटेशन सेंटर में बच्चों ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद 15 बच्चों को लेकर उनके परिजन गया स्थित असम भवन पहुंचे। मामले की भनक मीडिया को लगने के बाद पुलिस तक बात पहुंची। मेडिटेशन सेंटर में शेष बचे बाल लामाओं को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। सबकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। 

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बोधगया में असम के बौद्ध बाल लामाओं के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। संचालक की गिरफ्तारी कर ली गई है। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

 

Suggested News