बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश में बेखौफ हुए अपराधी, घर के बाहर बैठे युवक को गोलियों से किया छलनी

प्रदेश में बेखौफ हुए अपराधी, घर के बाहर बैठे युवक को गोलियों से किया छलनी

NAWADA : प्रदेश मे अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए है। कानून को ठेंगा दिखाते हुए वे हत्या और लूट की घटना को आराम से अंजाम दे चलते बन रहे है। बीती शाम एकबार फिर अपराधियों ने अपने बुलंद हौसले का परिचय देते घर के बाहर बैठे एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे घर के बाहर बैठे एक युवक पर अपराधियों ने ताबड़-तोड़ गोलियां चलाई। उसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस घटना में 28 वर्षीय विवेक सिंह नामक युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। बताया,जाता है कि विवेक के साथ दो लोग और बैठे हुए थे लेकिन अपराधियों ने सिर्फ विवेक सिंह को ही निशाना बनाया। 

UNRULY-CRIMINALS-IN-THE-STATE-THE-YOUTH-SITTING-OUTSIDE-THE-HOUSE-SNEEZED-BY-BULLETS3.png

अपराधियों ने 10-12 राउंड की फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 10-12 लोग आए और घर के बाहर बैठे विवेक सिंह पर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाई। इधर हत्या की इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वारसलीगंज दरियापुर रोड को घंटों जाम किया गया ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस और स्थानीय विधायक व जिला परिषद् उपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।

UNRULY-CRIMINALS-IN-THE-STATE-THE-YOUTH-SITTING-OUTSIDE-THE-HOUSE-SNEEZED-BY-BULLETS2.png

जमीन विवाद में हत्या किए जाने की आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर अनिल सिंह नामक व्यक्ति से मृतक विवेक सिंह का विवाद चल रहा था। 2 साल पहले दरियापुर निवासी महेंद्र लाल के पुत्र देवेंद्र लाल से अनिल सिंह ने 7 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करवाया था। उसी जमीन को लेकर विवेक सिंह की विवाद शुरू हुई थी विवेक सिंह का दावा था उनका पिता भगवान सिंह का जरिए ही पहले यह जमीन मिल चुका है। मामले को लेकर विवेक सिंह ने देवेंद्र लाल को अगवा कर लिया था। पुलिस ने 24 घंटे के बाद देवेंद्र लाल पता लगाकर छापामारी करते  देवेंद्र सिंह को बचा लिया गया था।अगले दिन देवेंद्र लाल ने अनिल सिंह के पक्ष में रजिस्ट्री करार किया था। रजिस्ट्री के बाद विवेक सिंह जमीन पर घर का निर्माण शुरू कर दिया था। इससे अनिल सिंह ने विरोध भी किया था।
फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराधियों की धर-पकड़ के छापेमारी और मामले की जांच में जुटी है। 

Suggested News