बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में बेखौफ चोरों ने मचाया जमकर तांडव, बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाई लाखों रुपये की संपत्ति

नवादा में बेखौफ चोरों ने मचाया जमकर तांडव, बंद घर का ताला तोड़कर उड़ाई लाखों रुपये की संपत्ति

Nawada : जिले में चोर पूरी तरह से बेखौफ हो गए है। उन्हें पुलिस और कानून  का कोई डर नहीं रह गया है। आलम यह है कि पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद वे आए दिन कही न कही चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। 

जिले के रजौली थाना क्षेत्र में  एकबार फिर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। 

बेखौफ चोरो ने बाईपास स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति ले उड़े है। बताया जा रहा है कि घटना के शिकार बिंदेश्वरी प्रसाद होली में अपने गांव गए थे। जब वह होली के बाद आज अपने घर लौट तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। 

बिंदेश्वरी प्रसाद अपने घर के अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान  इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस   को दी। 

उन्होंने बताया कि चोरो ने पूरे घर को खंगाल डाला है। वे लाखों रुपये की संपत्ति अपने साथ ले  गये है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में   जुटी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News