बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के 'सम्राट' का अटल प्रण! नीतीश कुमार को 'कुर्सी' से हटाने के बाद ही खोलेंगे 'मुरेठा'

BJP के 'सम्राट' का अटल प्रण! नीतीश कुमार को 'कुर्सी' से हटाने के बाद ही खोलेंगे 'मुरेठा'

पटना. बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीजेपी के सम्राट ने घोषणा किया है कि जब तक नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा नहीं लेते हैं, तब तक वह सिर में बंधे मुरैठा को नहीं खोलेंगे।

न्यूज़4नेशन से बातचीत में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को हटा करके ही दम लेंगे। बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से ऊब गई है। वह अति पिछड़ों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। बिहार की जनता कर लिए वह नायक नहीं बल्कि खलनायक बन गए हैं। जब तक उन्हें गद्दी से हटा नहीं देते हैं, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे । उन्होंने प्रण किया कि उनके सिर में बंधा मुरेठा तभी खुलेगा जब वे नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा देंगे।

बता दें कि सम्राट चौधरी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वह नीतीश कुमार पर हमला बोलने से एक भी मौका नहीं चूकते। हाल ही में सीएम नीतीश ने भी सम्राट चौधरी पर पॉलिटकल हमला बोला था और  इन्हें लड़का करार दिया था। इनके पिता शकुनी चौधरी के बारे में कहा था कि हम लोगों ने उन्हें काफी सम्मान दिया, लेकिन यह लड़का भूल गया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला था और कहा था कि नीतीश कुमार ने हमारे पिता शकुनी चौधरी का पैर पकड़कर मुख्यमंत्री कैंडिडेट बने थे। उन्होंने हमारे परिवार के पीठ में छुरा घोपा है। साथ ही सम्राट ने नीतीश कुमार का मजाक उड़ाते हुए बूढ़ा लड़का करार दिया था।

Suggested News