बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP CRIME NEWS: पेचकस गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 1 लाख कैश सहित 4 बदमाश गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में मचा रखा था आतंक

UP CRIME NEWS: पेचकस गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 1 लाख कैश सहित 4 बदमाश गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में मचा रखा था आतंक

GREATER NOIDA: उत्तर प्रदेश जिले की ग्रेटर नोएडा पुलिस को रविवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल सुबह-सुबह पुलिस और पेचकस गैंग के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बीटा 2 थाना पुलिस पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने चारों को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। चारों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विदित हो कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा पर बना ग्रेटर नोएडा औद्योगिक गतिविधियों के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि बीते 40 दिनों से यात्रियों सहित आमजनों को पेचकस गैंग ने काफी परेशान कर रखा था। आलम यह था कि बीते 40 दिनों में यह पेचकस गैंग आतंक का पर्याय बन चुका था। यह गैंग लिफ्ट देकर राहगीरों को लूट लेता था। साथ उन पर पेचकस से हमला कर घायल कर देता था। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश थी। 

बीते दिनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी भी लगाए थे। वहीं, शहर में अलर्ट रहने के पोस्टर भी लगाए थे। पुलिस को बदमाशों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, पेचकस, हथौड़ा और एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी मिली है। ये बदामश अब तक करीब 12 लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Suggested News