बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा हादसा : प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही बस पलटी, 41 घायल 17 की हालत गंभीर

बड़ा हादसा : प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही बस पलटी, 41 घायल 17 की हालत गंभीर

NEWS4NATION DESK : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में 41 लोग घायल हुए है। जिनमें 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना का कारण बस का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रही थी। घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बता दें एक महीने के अंदर यूपी में यह दूसरा बड़ा हादसा है। पिछले महीने ही दिल्ली से आजमगढ़ की ओर आ रहा एक वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेहड़ा मुजावर क्षेत्र में दुघर्टनाग्रस्त हो गया था। वाहन के पलट जाने से 2 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। 

Suggested News