बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP News : राम मंदिर में होगा अशोक वाटिका के पत्थर का इस्तेमाल, इस तरह पहुंचेगा भारत

UP News : राम मंदिर में होगा अशोक वाटिका के पत्थर का इस्तेमाल,  इस तरह पहुंचेगा भारत

अयोध्या। UP News अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर देश के लोगों में उत्साह है। अब इस मंदिर को श्रीराम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सामान में एक खास पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। 

यह पत्थर इसलिए खास है कि क्योंकि इसे श्रीलंका से मंगाया जा रहा है। यह पत्थर माता सीता से जुड़े उस वाटिका से मंगाया जा रहा है, जहां रावण ने उन्हें 11 माह तक बंदी बना कर रखा था। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के निर्माण में सीता एलिया के पत्थर का भी इस्तेमाल होगा. सीता एलिया वह स्थान है,जहां माता सीता को रावण ने कैद करके रखा था। मंदिर निर्माण में पत्थर का प्रयोग करने का उद्देश्य इसे रामायण के इतिहास से जोड़ना था.

तीन पहाड़ियों में से एक सुंदर पर्वत पर स्थित सीता एलिया के एक पत्थर को हाईकोर्ट की तरफ से मौजूद श्रीलंका के राजदूत मिलिंडा मोरागोड़ा भारत लेकर आएंगे।

Suggested News