बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS : कुर्सी पर बैठे बैठे ही भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की हो गई मौत, यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के माने जाते हैं करीबी

UP NEWS :  कुर्सी पर बैठे बैठे ही भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की हो गई मौत, यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के माने जाते हैं करीबी

KASGANJ : यूपी के कासगंज के अमांपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया गया कि सोमवार सुबह वह अपने आवास में कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहे थे। इस दौरान  उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हेंं एटा के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी से सबसे पहले विधायक चुने गए थे। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं विधायक के निधन की सूचना पर परिवार के लोग बेहद मायूस हैं।

बताया गया कि विधायक अपने गांव हाजीपुर में ही उस समय घर पर मौजूद थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह राज की तरह तैयार होकर क्षेत्र की जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रहे थे और अचानक ही सीने में तेज दर्द उठा। उन्हें तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि उनको हार्ट अटैक हो गया है। एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधायक देवेंद्र प्रताप अपने के निधन के बाद कराया गया कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला है।


कल्याण सिंह से था नजदीकी संबंध

कासगंज जिले की अमांपुर सीट से 59 वर्षीय भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से बेहद नजदीकी थी। विधायक का पैतृक गांव नगला के उचा गांव के मजरा हाजीपुर में है। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी को हराया था।



Suggested News