बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान की शुरूआत, मंच से गरजे मुख्यमंत्री योगी, कहा- दंगा करोगे तो 6 पीढ़ी भरेगी

UP NEWS: भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान की शुरूआत, मंच से गरजे मुख्यमंत्री योगी, कहा- दंगा करोगे तो 6 पीढ़ी भरेगी

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हर पार्टी अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछाने और वोटरों को साधने में लगी है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान की शुरूआत की। सम्मेलन के साथ अभियान का आगाज किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव भी मौजूद हैं।

सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है जबकि भाजपा गरीबों की पार्टी है। हमें गरीबों की चिंता है और हम विश्वास दिलाते हैं कि साल 2024 तक कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं रहेगा। आगे सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए स्वतंत्र देव सिंह कहते हैं कि योगी जी जैसा नेता पूरे प्रदेश में कोई नहीं है। कम समय में जितनी तेजी से उन्होनें राज्य का विकास किया है, उतना कोई चाहकर भी नहीं कर सकता।

इसके बाद सम्मेलन को संबोधित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आए। मंच पर पहुंचते ही उन्होनें भाजपा के बारे में कहा कि वह जातिवादी पार्टी नहीं है। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, सभी की पार्टी है। 2014 के पहले लोगो का नारा सबका साथ और अपना विकास होता था। यही कारण था प्रदेश और देश दोनों पिछड़ गए थे। आगे पर्व-त्योहार को लेकर उन्होनें कहा कि पर्वों और त्यौहार को हमने शांति पूर्वक सम्पन्न किया। राज्य के और राज्यवासियों के सुख और सबके आरोग्य की कामना की। पहले नारा था सबका साथ लेकिन खुद के परिवार का विकास। स्वयं के परिवार के अलावा कभी देश और प्रदेश को सोचा ही नहीं।

राज्य की पिछली सरकार सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पहले सरकार ने तालाब और पोखरों पर कब्जा करा दिया था। साथ ही पहले त्यौहार में कर्फ्यू लग जाता था। पिछली सरकारों में दंगाइयों को प्रश्रय दिया जाता था। पहले पर्व और त्योहार अंधेरे में धकेल दिया जाता था। पिछले 4 साल में कोई दंगा नहीं हुआ, दंगाइयों को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है। आगे कड़ा रूख अख्तियार करते हुए उन्होनें कहा कि जो भी व्यक्ति दंगा करेगा, तो भुगतान उसकी अगली 6 पीढ़ी को करना होगा।

देश में जारी बिजली और कोयला संकट को लेकर उन्होनें कहा कि पहले बिजली में भी भेदभाव होता था। पहले गरीबों के आवास भी नहीं बनते थे। पहले 75 जिलों के सिर्फ 4 जिलों में बिजली मिलती थी। आज कोयला की कमी की वजह से 22 रुपए यूनिट हमे मिल रही लेकिन फिर भी हम एक समान बिजली दे रहे। आपके त्योहार फीके न हो इसलिए हम बिजली की व्यवस्था कर रहे हैं। 

चीनी सामानों को लेकर सीएम ने कहा कि पहले चीन भगवान की मूर्ति बनाने लग गया था। हमने माटी कला बोर्ड का गठन किया था, आज प्रजापति समाज के पास काम है। प्रजापति समाज के जींस में कला है। आज चीन से मूर्ति आनी बंद हो गई। प्लास्टिक ही हमारी और धरती मां की बीमारी का कारण है। आज घर घर में मूर्ति और दीपक बन रहे। इसबार हम अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाएंगे। 

Suggested News