बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का अलीगढ़ दौरा, 4 घंटे में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, करेंगे समीक्षा बैठक

UP NEWS: सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का अलीगढ़ दौरा, 4 घंटे में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, करेंगे समीक्षा बैठक

ALIGARH: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में वह बुधवार को अलीगढ़ के दौरे पर निकले हैं। जानकारी के मुताबिक वह करीब चार घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी इनके साथ मौजूद हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 12.30 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से अलीगढ़ पहुंचे। करीब 1 घंटे से ज्यादा वह यहां रहे औऱ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद हेलीकाप्टर से 38वीं बटालियन पीएसी में पहुंचे, और कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक यहां आगरा-अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर तीन से चार बजे तक फिर से अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों व पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यहां से शाम को चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे राजा महेंद्र सिंह प्रताप यूनिवर्सिटी के बने कैंप में जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद यहां उन्होंने बड़ी ही बारीकी के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे से ज्यादा का समय उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से वार्तालाप कर लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव की जमीन पर बनने वाली राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही जिला अधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे से पहले व्यवस्थाओं को ठीक करने के दिशा निर्देश भी दिए गए।

Suggested News