बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, परिजन बदहवास, सीएम योगी ने जताया शोक

UP NEWS: तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, परिजन बदहवास, सीएम योगी ने जताया शोक

GONDA: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दर्दनाक खबर आई है, जहां तालाब में नहाने के दौरान गहराई का तह नहीं मिल पाने से एक-एक करके 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश-ओ-हवास गुम हो गए। इस घटना में दुःखद यह है कि मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे मिट्‌टी निकालने के लिए तालाब गए थे। इस दौरान खेलते-खेलते तालाब में नहाने लगे। नहाते- नहाते बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और सभी डूब गए। हालांकि एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले 3 लड़के और 2 लड़कियां थीं। इनमें चंचल, रागिनी, प्रकाशिनी, शिवाकांत और मुस्कान की मौत हुई है। SP संतोष मिश्रा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे रसूलपुर गांव के रहने वाले थे।

बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले गोंडा के टिकरी गांव में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो मकान जमींदोज हो गए थे। इस हादसे में दो घरों के 8 लोगों की मौत हो चुकी हैं। घर के मलबे में 14 लोग दब गए थे। जिन्हें पुलिस और गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया था। 

Suggested News