बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: राष्ट्रीय विकास पार्टी में कई पार्टियों का हुआ विलय, राष्ट्रवादी मोर्चा बनाकर विधानसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी

UP NEWS: राष्ट्रीय विकास पार्टी में कई पार्टियों का हुआ विलय, राष्ट्रवादी मोर्चा बनाकर विधानसभा चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी

UP DESK: राष्ट्रीय विकास पार्टी, स्वाभिमान पार्टी, नेशनल यूथ पार्टी एवं सामाजिक संगठनों ने मिलकर एक नई सकारात्मक राजनीति का प्रारंभ करते हुए राष्ट्रवादी मोर्चा बनाकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राष्ट्रवादी मोर्चे के जनक राष्ट्रीय विकास पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सह केंद्र में पूर्व प्रधान आयुक्त रह चुके डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र पर पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो गई है। कानून व्यवस्था चरमरा रही है, किसानों का बुरा हाल है, डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। महंगाई से जनता परेशान, खेती के काम आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगे होने के कारण किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान के साथ भी आम जनता एवं व्यापारियों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था, जो कि दूर तक जाने के बावजूद कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। दलित आदिवासियों का अल्पसंख्यक वर्गो पर भी बढ़ता उत्पीड़न, बेरोजगारी और ओबीसी आरक्षण के साथ ही तीन कृषि कानून को रद्द करने को लेकर 11 माह से चल रहा किसान आंदोलन के प्रति सरकार की कोई संवेदना नहीं है। राष्ट्र विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रिगेडियर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वंचित गरीबों और शोषित समाज की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़े के अनुसार 80 करोड़ जनता गरीबी रेखा के नीचे आ चुकी है,  मध्यम वर्ग को खाने के लाले पड़े हुए हैं।जबकि दो विशेष औद्योगिक घराने अपनी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी करते जा रहे हैं। 

वहीं स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योजना आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि हम सब को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक साथ खड़ा होना होगा। एक सकारात्मक अखंड भारत की रचना का निर्माण करना होगा। जो कि खंड खंड की राजनीति से संभव नहीं है। नेशनल यूथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश झा ने कहा देश में केवल दो ही जाति और दो ही धर्म गरीब और अमीर, धर्म भाषा प्रांत और जाति गरीबों को बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं के सुप्रसिद्ध संगठन गुलाबी गैंग आशा गुट की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा निगम ने बताया कि आज के इस दौर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चियों के साथ बलात्कार एवं अपहरण की घटना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सरकार इस अपराध और इस आंकड़े को छुपाने में लगी है। देश की गृहिणी इस देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है। राष्ट्रवादी विकास पार्टी सभी ग्रहणी को राष्ट्र सेवा के कार्य में लाएगी।

राष्ट्रीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रभारी हरि शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार में पत्रकारों का उत्पीड़न दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पत्रकारों को जांच के नाम पर झूठे आरोपों में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है। अगर राष्ट्रवादी मोर्चा की सरकार बनती है, तो पत्रकारों को मुफ्त दुर्घटना बीमा एवं जीवन बीमा के साथ ही विकास की योजनाओं में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम  में राज किशोर लाल श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव संगठन एवं मीडिया सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश खंडेलवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा, बलदेव राजसूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश कुमार त्रिपाठी, ब्रिगेडियर डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Suggested News