बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: भाजपा कार्यालय में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

UP NEWS: भाजपा कार्यालय में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

BALRAMPUR: बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अटल भवन, तुलसीपार्क पर नव निर्मित बहुउद्देशीय हाल का उद्घाटन केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार शोभा करंदलाजे, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायण मिश्रा, जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा किया गया।

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर और जगह-जगह केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू' व तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बताते चलें कि बहुउद्देशीय हाल का निर्माण जनपद के समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' के सौजन्य से कराया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अपनी जड़े मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में इस भवन का निर्माण कराया गया है ताकि बैठकें करने में सहूलियत हो।

Suggested News