बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: गढ़ में गरजेंगे योगी, गोरखपुर से मिशन 2022 का चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा, केंद्रीय मंत्री भी देंगे साथ

UP NEWS: गढ़ में गरजेंगे योगी, गोरखपुर से मिशन 2022 का चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा, केंद्रीय मंत्री भी देंगे साथ

GORAKHPUR: भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी सहित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क से चुनावी बिगुल फूकेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मिशन 2022 का आगाज करेगी भाजपा। चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेंद्र प्रधान की यह पहली जनसभा होगी जिसकी आज शुरुआत होगी।

गोरखपुर के रामगढ़ताल किनारे दिग्विजयनाथ पार्क बनाया गया है। इस पार्क में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण आज ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पार्क में ही जनसभा आयोजित की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है। जनसभा में आम जनता के अलावा भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर भाजपा चुनावी गणित साधेगी। साथ ही विकास के एजेंडे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संदेश भी देगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास परियोजनाओं की जानकारी देकर विधानसभा चुनाव में जनता से भाजपा समर्थन मांगेगी।

रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित स्मृति पार्क में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फुट लंबी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया जाएगा। यहां पर भव्य पंडाल लगाया गया है जहां सभा भी होगी।  इसके अलावा ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा। गोरखनाथ मंदिर स्थित स्मृति सभागार में श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और यूपी विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहेंगे।

Suggested News