बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RLSP चीफ उपेन्द्र कुशवाहा आज खोलेंगे अपने पत्ते, महागठबंधन से अलग होने के बाद की सेटिंग का करेंगे ऐलान

RLSP चीफ उपेन्द्र कुशवाहा आज खोलेंगे अपने पत्ते, महागठबंधन से अलग होने के बाद की सेटिंग का करेंगे ऐलान

PATNA: रालोसपा सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने ऐलान कर दिया है कि अब इंतजार की घड़िया खत्म हुई। आज वो ऐलान कर देंगे इस विधानसभा चुनाव में किसके साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं।

सोमवार की देर शाम उपेन्द्र कुशवाहा ने वीडियो जारी कर ऐलान किया कि पार्टी ने मुझे आगे का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।समय बीतते जा रहा है लोग परेशान हैं .ऐसे में अब परेशाम होने की जरूरत नहीं है।हम बिहार के हित और अपने कार्यकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे का निर्णय लेंगे।मीडिया ने जरूर कंफ्यूजन पैदा कर दिया है।लेकिन अब अधिक समय नहीं है।

तेजस्वी ने कुशवाहा को दिया है बड़ा झटका
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से अपनी ताकत दिखा दी है। तेजस्वी यादव ने इस बार कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही अपनी पार्टी में मिला लिया है।उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने कुशवाहा को झटका देते हुए आरजेडी का दामन थाम लिया है. भूदेव चौधरी को आरजेडी की सदस्यता दिला दी गई है. तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भूदेव चौधरी को पार्टी में शामिल कराया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे।

बिहार में दल बदल का सिलसिला जारी
बता दें कि, बिहार में लगातार दल बदलने का सिलसिला जारी है। अब तक आरएलएसपी के कई दूसरे नेता भी पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम चुके हैं। राजद के भी कई विधायक और नेता पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो चुके हैं।उपेन्द्र कुशवाहा का राजद से मोह भंग होने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल करा बड़ा झटका दिया है।भूदेव चौधरी 2019 के लोक सभा चुनाव में रालोसपा के जमुई से प्रत्याशी थे,लेकिन चिराग पासवान के हाथों करारी हार हुई थी।कुशवाहा ने भूदेव चौधरी को दूबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।लेकिन चुनाव से ठीक पहले कुशवाहा को बड़ा झटका देते हुए उन्होंने राजद का दामन थाम लिया।

Suggested News