बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा ने किया ऐलान-अब नीतीश कुमार के साथ चलेंगे, पूरी जमात का जेडीयू में मिलन

उपेन्द्र कुशवाहा ने किया ऐलान-अब नीतीश कुमार के साथ चलेंगे, पूरी जमात का जेडीयू में मिलन

पटनाः उपेन्द्र कुशवाहा आज से जेडीयू के हो जायेंगे। RLSP का आज जेडीयू में विलय हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपेन्द्र कुशवाहा जेडीयू का दामन थामेंगे। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को छोड़ अन्य सभी नेता मौजूद रहेंगे।इसके पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि 13-14 मार्च को पार्टी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विशेष एजेंडा पर चर्चा की गई।वर्तमान राजनीतिक स्थिति में हमारी भूमिका क्या हो इस पर मंथन किया गया।

अब नीतीश कुमार के साथ चलेंगे-कुशवाहा

कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 13 मार्च की बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लेने के लिए हमें अधिकृत कर दिया था। आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसी एजेंड़ा पर चर्चा हुई। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि हम सब लोगों को समान विचारधारा के लोग जिनको बिहार ने स्वीकार किया उनके साथ खड़े होना चाहिए। रालोसपा ने निर्णय लिया कि अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो मेरे बड़े भाई के समान हैं उनके साथ चलेंगे। हमारा यह काफिला अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करेगा। पार्टी का फैसला है कि जेडीयू के साथ मिलकर काम करेंगे। रालोसपा की पूरी जमात का जेडीयू में मिलन होगा। यह हमलोगों का फैसला है।उन्होंने कहा कि आगे क्या भूमिका होगी इस पर मिल बैठकर बात होगी।  

आरसीपी सिंह कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

बड़ी खबर निकल सामने आ रही है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह दिल्ली में हैं और आज उनके आने का कोई कार्यक्रम भी नहीं है। लिहाजा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की गैरमौजूदगी में उपेन्द्र कुशवाहा अपनी पार्टी आरएलएसपी का जेडीयू में विलय करेंगे। हालांकि बताया गया है कि संसद सत्र चलने की वजह से वे दिल्ली में हैं। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार उपेन्द्र कुशवाहा को जेडीयू में लेने के निर्णय से आरसीपी सिंह आहत हैं। लिहाजा उन्होंने अपने आप को आज के कार्यक्रम से अलग रखा है। जो जानकारी है उसके अनुसार आरसीपी सिंह आरएलएसपी के विलय के पक्ष में नहीं थे। इसी वजह से कुशवाहा के जेडीयू में शामिल होने का मसला पिछले 2 महीनों से टल रहा था। अंततः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव पर सहमति  दे दी इसके बाद आज आरएलएसपी का जेडीयू में विलय होगा। 

जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह

 इधऱ,शनिवार को कुशवाहा की मौजूदगी में रालोसपा की बैठक हुई। RLSP की राज्य परिषद ने विलय पर फैसले के लिए राष्ट्रीय परिषद को अधिकृत कर दिया। शनिवार की शाम उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्रई आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी। बताया गया है कि  आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय में 2 बजे मिलन समारोह है। जिसमें उपेन्द्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

कई छोटे नेताओं-कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में शामिल हो चुके हैं आरसीपी सिंह 

 बता दें, आरसीपी सिंह जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तब से अब तक प्रदेश कार्यलाय में कई छोटे-बड़े मिलन समारोह में शामिल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही लोजपा के 100 से अधिक छोटे नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया था। इसके बाद भी विश्वकर्मा समाज और सवर्ण समाज से जुड़े सैकड़ों को जेडीयू में शामिल करा चुके हैं। ऐसे में आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा जब जेडीयू में शामिल हो रहे ऐसे में उनका पटना की बजाए दिल्ली में रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकार बताते हैं कि आरसीपी सिंह उपेन्द्र कुशवाहा को दल में लेने के निर्णय से असहज हैं। 

बता दें, जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में कुछ दिन पहले कुशवाहा के एक नेता की तरफ से भोज का आयोजन किया गया था। उस भोज में इस समाज के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसकी जानकारी नेतृत्व को थी लेकिन उन्होंने इसे नहीं रोका। जब तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बारे में जानकारी हुई। इसके बाद भोज का आयोजन करने वाले पूर्व विधायक की जमकर क्लास भी लगी थी। दरअसल उपेन्द्र कुशवाहा की इंट्री बंद कराने को लेकर जेडीयू के भीतर एक गुट काम कर रहा था। एक पक्ष यह नहीं चाह रहा था कि कुशवाहा की इंट्री हो। इसको लेकर लॉबिंग की जा रही थी। 

Suggested News