बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा ने फिर बोला नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार पुलिस अपराधियों को सर पर बैठाती है...

कुशवाहा ने फिर बोला नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार पुलिस अपराधियों को सर पर बैठाती है...

PATNA : पटना में कुशवाहा समाज के लोगों पर पुलिसिया लाठी चार्ज को लेकर आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा बिफर गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लाठीचार्ज की घटना को बेहद ही शर्मनाक और आश्चर्यजनक बताया है। लाठीचार्ज की घटना के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने पुलिस के बहाने बिहार सरकार को भी निशाने पर लिया है।

 कुशवाहा ने कहा है कि बिहार सरकार की पुलिस अपराधियों को सर पर बैठाती है लेकिन आंदोलनकारियों का सर फोड़ती है।  कुशवाहा ने कहा कि वे बिहार पुलिस के निर्दयतापूर्ण लाठीचार्ज में घायलों के प्रति अपना दुख दर्द ब्यक्त करते हैं।

क्या है मामला

बिहार में जारी नीच पॉलिटिक्स को लेकर कुशवाहा समाज के लोग नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल रहे थे। आक्रोश मार्च को परदे के पीछे से आरएलएसपी का समर्थन था। मार्च जेपी गोलम्बर से शुरु होकर राजभवन तक जाना था। लेकिन जैसे ही प्रदर्शनकारी जेपी गोलम्बर से आगे बढ़े तो प्रशासन ने रोक दिया इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई ।

 जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोट आई है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा था इसको लेकर हल्की झड़प हुई है।

Suggested News