बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेन्द्र कुशवाहा, उसमें ना ही कोई सदस्य, ना हुई कोई बैठक

जिस संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेन्द्र कुशवाहा, उसमें ना ही कोई सदस्य, ना हुई कोई बैठक

PATNA : उपेन्द्र कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कर चुके हैं। इसके बाद जदयू में उन्हें संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। हालाँकि इसके पिछले कयास यह लगाया जा रहा है की जब कुशवाहा ने अपनी पार्टी का जदयू ने विलय किया उस समय आरसीपी सिंह को कुछ दिन पहले ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। जिसकी वजह से बहुत जल्द हटाना संभव नहीं था।

यहीं कारण था की उपेन्द्र कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर एक तीर से दो निशान लगा लिया गया। पहला यह की उपेन्द्र कुशवाहा भी खुश हुए की उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के बराबर पद दिया गया और दूसरा यह की आरसीपी सिंह को हटाना भी नहीं पड़ा। 

लेकिन इन सब के बीच यह प्रश्न उठता है की उपेन्द्र कुशवाहा को जदयू में पद भारी भरकम दे दिया गया। लेकिन उन्हें ऐसे बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। जिसमें कोई सदस्य नहीं हैं। संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका केवल राज्य या देश में चुनाव के वक्त ही होता है। लेकिन जब से उपेन्द्र कुशवाहा बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। तब से न ही देश और न ही राज्य में कोई चुनाव हुआ है। नतीजतन आज तक न बोर्ड की कोई बैठक हुई और न ही बुलाई गयी है। कुल मिलाकर संसदीय बोर्ड का काम पार्टी के अंदर पार्लियामेंट्री अफेयर्स के मामले को देखने का होता है या फिर चुनाव के समय होता है। इसके अलावा ये पोस्ट सिर्फ दिखाने के लिए ही होता है। 

Suggested News