बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नयी जिम्मेदारी के लिए नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई, कहा- आगे बढ़िए... देश आपका इंतजार कर रहा है

नयी जिम्मेदारी के लिए नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई, कहा- आगे बढ़िए... देश आपका इंतजार कर रहा है

पटना. बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से सामने आ रही है। जदयू एक बार फिर बिहार में महागठबंधन में शामिल हो रही है। इसको लेकर जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश आप आगे बढ़िये... देश आपका इंतजार कर रहा है। उनके इस ट्वीट को अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के रूप में देखा जा रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, 'नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।'

बिहार एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कुछ देर में इसका आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। कुछ देर बाद महागठबंधन के विधायकों की बैठक होगी। इसमें जदयू के विधायक भी शामिल होंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद जदयू, भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। हांलाकि यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। जदयू फिर भाजपा से हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल हुई थी।


 

Suggested News