बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

व्यक्तिगत राजनीति के लिए कुशवाहा समाज को छलते रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा, जदयू ने दिखा दी उनकी सही औकात

व्यक्तिगत राजनीति के लिए कुशवाहा समाज को छलते रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा, जदयू ने दिखा दी उनकी सही औकात

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाह को उनकी औकात दिखा दी है। यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता का। ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  लंबे समय से अपेक्षा पाले कुशवाहा कितने आहत होंगे, यह कल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुशवाहा की अनुपस्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है। जनता दल यूनाइटेड ने उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना कर उन्हें उनकी औकात दिखला दी है। 

समाज को झूठे सपने दिखाते रहे कुशवाहा

राजद नेता ने कहा कि जिस तरह से पिछले एक दशक से वह कुशवाहा समाज को उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाते रहे और कुछ माह पहले खुद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चरणों में समर्पित कर दिया, उसके बाद समाज खुद को छला हुआ महसूस कर रहा है।

व्यक्तिगत हितों की राजनीति करते हैं जदयू नेता, समाज को राजद का साथ देने की अपील

राजद नेता आलोक मेहता ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जैसे चंद नेताओं ने संपूर्ण समाज के हितों की अनदेखी कर व्यक्तिगत स्वार्थ और व्यक्तिवादी राजनीति के तहत समाज को गुमराह किया। उन्होंने ने कहा कि लालू यादव के कार्यकाल में कुशवाहा समाज को विभिन्न आयोगों एवं बोर्डों में जगह दी गई थी। लालू यादव ने अपने कैबिनेट 11 मंत्री सिर्फ कुशवाहा समाज से बनाए थे।  कुशवाहा समाज यदि शहीद जगदेव के विचारों की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ एकजुट होकर खड़ा हो जाए तो एक ओर सामंतवादी , फिरकापस्त, स्वार्थी और ताकतों को जवाब मिल जाएगा तो दूसरी तरफ समाज को पार्टी में व्यापक हिस्सेदारी भी मिलेगी.


Suggested News