बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी में BJP नेताओं का शराब बांटते VIDEO ट्वीट कर फंसे उपेन्द्र कुशवाहा ! यूजर्स बोले- क्यों 'नीतीश' की पोल खोल रहे ?

कुढ़नी में BJP नेताओं का शराब बांटते VIDEO ट्वीट कर फंसे उपेन्द्र कुशवाहा ! यूजर्स बोले- क्यों 'नीतीश' की पोल खोल रहे ?

PATNA: बिहार में कुढ़नी विस सीट पर उप चुनाव हैं. पांच दिसंबर को कुढ़नी में मतदान है। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। प्रचार के अंतिम दिन जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शराब बांटते एक वीडियो जारी किया है। कुशवाहा ने दारू बांटते वीडियो को कुढ़नी का बताया है। साथ ही कहा है कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा दारू बांटकर वोट लेने की कोशिश कर रही है। हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा शराब वाला वीडियो ट्वीट कर खुद फंसते दिख रहे हैं। कुशवाहा के ट्वीट के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो पांच साल पुराना है। दूसरे ने कहा कि आपकी सरकार है, कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? तो तीसरे शख्स ने कहा कि क्यों नीतीश कुमार की पोल खोल रहे ? 

तीस सेकेंड का जारी किया वीडियो 

उपेन्द्र कुशवाहा ने तीस सेकेंड का एक वीडियो को ट्वीट किया है। वीडियो के साथ कुशवाहा ने लिखा है- कुढ़नी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा का ज़मीनी अभियान: “दारू लो - वोट दो"। देश बदल रहा है....! वीडियो में कुछ लोग भाजपा का टोपी और पट्टा लगाए दिख रहे हैं. वीडियो में शराब बांटते हुए देखा जा सकता है। उपेन्द्र कुशवाहा ने वीडियो को कुढ़नी विस क्षेत्र का बताय़ा है। हालांकि कुशवाहा के दावे की पोल यूजर्स ने ही खोल दिया है। कहा गया है कि यह वीडियो दूसरे राज्य से जुड़ा है। 

यूजर्स ने कुशवाहा का उड़ाया मजाक 

लखीसराय नाम से एक जवाब है, जिसमें लिखा गया है... फिर प्रशासन क्या कर रहा है ? बिहार में तो पूर्ण शराबबंदी है.. फिर दारू कैसे बांटा जा रहा है ? मुनेन्द्र नाम के एक यूजर ने लिखा है- ये तो आपही का failure है ना सर ! आप सरकार हैं , आपने तो शराब बंदी किया है ना सर ! शराब आ कैसे गया? श्रवण ने लिखा है- ये पुराना वीडियो है.रेहान ने लिखा है-सरकार में खुद हो तो क्या कर रहे हो? संतोष मंडल नाम के यूजर ने लिखा है-सर यह वीडियो पांच साल पहले से चल रहा. आप सब कितना गिर सकते हैं वोट के समय, पर आप अपना नुकसान कर लेते हैं. अमृतेश कुमार ने लिखा है-क्यों नीतीश कुमार की पोल खोल रहे हो?

Suggested News