बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी की सुनामी में साफ हो गए क्षत्रप, बिहार में कुशवाहा-मांझी-सहनी सबका पत्ता साफ

मोदी की सुनामी में साफ हो गए क्षत्रप, बिहार में कुशवाहा-मांझी-सहनी सबका पत्ता साफ

PATNA : लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी नाम की सुनामी इतनी तेज है कि देश के कई हिस्सों में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर दिया है।

 बिहार महागठबंधन में शामिल उपेन्द्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। 5 सीटों पर लड़ी उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी सभी सीटों पर चुनाव हारने जा रही है। कुशवाहा खुद दोनों सीटों से चुनाव हार रहे हैं।

जीतनराम मांझी की पार्टी भी 3 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जीतनराम मांझी खुद गया से अपना चुनाव हार रहे हैं। 

मुकेश सहनी की वीआईपी भी 3 सीटों पर चुनाव लड़ी। सभी सीटों पर वीआईपी चुनाव हारने जा रही है। मुकेश सहनी खुद खगड़िया से चुनाव हार रहे हैं। मुजफ्फरपुर और मधुबनी सीट पर भी वीआईपी प्रत्याशी 1 लाख से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं।

Suggested News