बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेन्द्र कुशवाहा के रोड शो में गुंडई, महिला अभ्यर्थियों से की बदसलूकी

उपेन्द्र कुशवाहा के रोड शो में गुंडई, महिला अभ्यर्थियों से की बदसलूकी

N4N Desk: बिहार की शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रोड शो किया। जिसके दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और TET पास छात्रों के बीच झड़प हो गयी. 

जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा उजियारपुर और विभूतिपुर क्षेत्रों में रोड शो के लिए समस्तीपुर पहुंचे. यहां पहुंचने पर TET पास छात्रों ने उपेंद्र कुशवाहा के रोड शो में जमकर हंगामा किया. इसके बाद विरोध कर रहे छात्रों से पार्टी कार्यकर्ता भिड़ गये. जानकारी के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी की बात कही जा रही है. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने छात्रों के कपड़े उतार कर पिटाई भी की. बताया जाता है कि बाद में उपेंद्र कुशवाहा को बीच-बचाव कर मामले को शांत कराना पड़ा.

मालूम हो कि तीन जनवरी को जहानाबाद जिले के कुर्था से अभियान की शुरुआत कर एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लेने के लिए उपेंद्र कुशवाहा निकले हैं. रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ शिक्षा सुधार जन-जन का अधिकार हस्ताक्षर अभियान शुरुआत सावित्री बाई फूले की जयंती पर तीन जनवरी को कुर्था से की थी.

Suggested News