बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुशवाहा ने सीएम नीतीश से पूछा सवाल- अगर पढ़ेगा नहीं तो फिर कैसे बढ़ेगा बिहार ?

कुशवाहा ने सीएम नीतीश से पूछा सवाल- अगर पढ़ेगा नहीं तो फिर कैसे बढ़ेगा बिहार ?

PATNA : RLSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा बिहार की शिक्षा–नीति को लेकर सीएम नीतीश को घेरने से बाज नहीं आ रहे। कुशवाहा ने एकबार फिर सीएम नीतीश से सवाल पूछा है। कुशवाहा ने प्रति छात्र बजट खर्च में बिहार के काफी पीछे होने पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है। कुशवाहा ने आंकड़ों के माध्यम से सवाल उठाया है और कहा है कि बिहार के बच्चों पर बजट की काफी कम राशि खर्च की जा रही है।

गोवा में प्रति छात्र 67,044 रुपये, केरल में 38,811 रुपये, कर्नाटक में 22,856 रुपये और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों पर 32,263 रुपये खर्च किए जाते हैं। कुशवाहा का कहना है कि बिहार में सिर्फ 9,583 रुपये एक छात्र पर खर्च किए जा रहे हैं। यह राशि अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ही कम है। 

अब बिहार का क्या होगा

उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि आखिर बिहार कैसे पढ़ेगा..अगर पढ़ेगा नहीं तो फिर कैसे आगे बढे़ेगा बिहार ? इसलिए बिहार में शिक्षा सुधार जरूरी है। कुशवाहा ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बिहार में शिक्षा की इतनी दुर्गति तो फिर ऐसे में बिहार का क्या होगा ?

दरअसल उपेन्द्र कुशवाहा जब एनडीए सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री थे तभी से बिहार में शिक्षा सुधार को लेकर आंदोलन चला रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी वे बिहार की शिक्षा नीति पर सवाल उठाते रहे हैं। शिक्षा में सुधार मुद्दे को लेकर वे लगातार सीएम नीतीश की नीति पर सवाल उठाते रहे हैं। कुशवाहा जब एनडीए के साथ थे तब वे नीतीश कुमार की शिक्षा नीति को नालंदा मॉडल करार देते हुए उसे बदलने की मांग की थी। इतना ही नहीं वे केंद्रीय विद्यालय के मुद्दे पर केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रहते उपवास पर भी बैठे थे।

शिक्षा पर राजनीति करने से बाज आएं कुशवाहा

हालांकि जदयू कुशवाहा पर शिक्षा पर राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। जदयू नेता लगातार यह सवाल उठाते रहे हैं कि केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रहते वे शिक्षा के विकास के लिए काफी काम कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब बिहार सरकार पर दोषारोपण कर अपनी विफलता को छुपाने का प्रयास कर रहे।


Suggested News