बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार के शिक्षित युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है नीतीश सरकार

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार के शिक्षित युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है नीतीश सरकार

PATNA: रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के शिक्षित युवाओं के साथ नीतीश सरकार खिलवाड़ कर रही है। बिहार के नौजवानों को बर्बाद करने के लिए देश के अलग अलग राज्यों में अलग निर्णय लिए जा रहे हैं। झारखंड में शिक्षक भर्ती हो रही है। लेकिन बिहार के नौजवान का झारखंड में बहाली नहीं हो सकता है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यूपी में वहीं छात्र फॉर्म भर सकता है जो कस से कम से पांच साल वहां रह चुका हो। बिहार के नौजवान बगल के राज्यों में नौकरी नहीं कर सकते है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेवारी बनती है कि केंद्र सरकार से बात करें। राज्यों को पॉलिसी बदलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिहार सबसे नीचले पायदान पर है जहां शिक्षकों की कमी है। बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों के पद खाली है लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार की आयु बस अब एक साल की है। अब बोरिया बिस्टर समेटने की बारी है। लेकिन जब तक वे सत्ता में हैं तब तक उन्हें काम करना चाहिए।


Suggested News