बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा, नीतीश सरकार पर किया जमकर हमला

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा, नीतीश सरकार पर किया जमकर हमला

BHAGALPUR : विरासत बचाओ नमन यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन के सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने नीतीश कुमार को आडे हाथों ले लिया। उपेंद्र कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि नीतीश कुमार की 2005 में बिहार में सरकार थी। तब अच्छे कार्य कर रहे थे और बिहार में विकास भी हुआ था। 

महागठबंधन से हाथ मिलाने के बाद काफी दिनों से उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे है। उन्होंने इस मसले को लेकर महागठबंधन पर जमकर हमला किया और कहा फिर से बिहार में जंगलराज बहाल कर दिया गया है। आए दिन बलात्कार, अपहरण, चोरी और डकैती जैसी घटनाएं बढ़ती ही चली जा रही है।

इधर महागठबंधन सरकार से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने एक नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं। उन्होंने महागठबंधन के बारे में बताया कि नीतीश कुमार ने जिससे जुड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई है। वह फिर बिहार को बर्बादी के रास्ते पर ले कर जाएगा। कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों ने पटना में बैठकर मीटिंग किया। लेकिन नीतीश कुमार ने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया है। 

बिहार में क्राइम ग्राम पर महागठबंधन की सरकार पर उपेंद्र कुशवाहा जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि अभी तो पूरी तरह से उनकी सरकार भी नहीं बनी है। लेकिन राजधानी में डॉक्टरों का अपहरण अलग-अलग जगहों पर हत्या लूट डकैती  गोलीबारी इस तरह की घटना सामने आ रही है। जब बिहार में पूरी तरह उनकी सरकार बन जाएगी तो फिर बिहार का क्या हालात होगा। आप समझ सकते हैं। इधर उपेंद्र कुशवाहा शिक्षक अभ्यर्थी को लेकर भी गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा की इस मसले पर नीतीश कुमार के सवाल पूछिए।  

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News