बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा का तीसरी बार रालोसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, कल दिल्ली में होगी घोषणा

उपेंद्र कुशवाहा का तीसरी बार रालोसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, कल दिल्ली में होगी घोषणा

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री  उपेंद्र कुशवाहा का तीसरी बार रालोसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव रविवार को दिल्ली में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया है।

रालोसपा के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी प्रमोद कुमार सुमन ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन की अंतिम तिथि थी। निर्धारित समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया है। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।

इसे भी पढ़ें:  गिरिराज सिंह के बदले सुर, बोले- नीतीश हैं एनडीए के मुख्यमंत्री... उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार में चुनाव

बता दें कि रविवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसमे राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।



Suggested News