बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : उपेंद्र कुशवाहा कल से ही दिल्ली AIIMS में भर्ती, JDU नेता लगातार जिलों के दौरे पर थे

BREAKING NEWS  : उपेंद्र कुशवाहा कल से ही दिल्ली AIIMS में भर्ती, JDU नेता लगातार जिलों के दौरे पर थे

NEW DELHI / PATNA : पिछले कई दिनों से बिहार के अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे जदयू संसदीय समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि यहां वह अपने फुल बॉडी चेकअप कराने के लिए भर्ती हुए हैं। अपने भर्ती होने की जानकारी खुद उपेंद्र कुशवाहार मे फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि "कल से दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपने स्वास्थ्य से संबंधित नियमित जांच के लिए भर्ती हूं !" उपेंद्र कुशवाहा के पोस्ट के बाद कई राजनेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू के विस्तार के लिए एक माह से लगातार अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, इस दौरान न सिर्फ वह कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। बल्कि पार्टी के अंदरुनी विवाद को भी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। दो दिन पहले ही वह जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मिलने के लिए पहुंचे थे।



Suggested News