बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP बिहार कांग्रेस से भी निकल गयी आगे....जानिए कैसे

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी  RLSP बिहार कांग्रेस से भी निकल गयी आगे....जानिए कैसे

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP एक मामले में तो बिहार कांग्रेस से भी आगे हो गई है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बिहार कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बिहार में 6 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। जबकि कांग्रेस में अब तक सबसे अधिक चार कार्यकारी अध्यक्ष काम कर रहे थे।

जानकारों का मानना है कि ऐसा उपेंद्र कुशवाहा ने सब को खुश रखने के लिए किया है। दरअसल इस बार प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर कई नेता तैयार थे। दो नेताओं ने तो नामांकन भी दाखिल किया था। जबकि कई नेता कतार में थे। पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने वैसे तो एक बार फिर से भूदेव चौधरी को प्रदेश की कमान दी है, लेकिन एक प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 6 कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए हैं। जानकारों का कहना है कि किसी को नाराज नही करने को लेकर कुशवाहा ने यह कदम उठाया है।

हालांकि उपेंद्र कुशवाहा का दावा है कि ऐसा संगठन को धार देने के मकसद से किया गया है ।बता दें कि बिहार कांग्रेस में भी एक प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

कांग्रेस में भी आपसी कलह को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस तरह की कदम उठाए थे ,क्योंकि कांग्रेस में भी अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम थे। सभी गुटों को खुश करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने चार कार्यकारी अध्यक्ष बना दिए थे। 

हालांकि कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी इस सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News